नेपाल: अर्घाखांची में हुई बस दुर्घटना में सोलह लोग घायल

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू: अर्घाखांची में हुई एक बस दुर्घटना में सोलह लोग घायल हो गए हैं। भुवनपाटा के शीतगंगा नगरपालिका-2 में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सोलह यात्री घायल हो गए। अर्घाखांची जिला पुलिस कार्यालय के कार्यवाहक मुख्य पुलिस निरीक्षक जीवन लामिछाने के अनुसार, यह दुर्घटना बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुई। घायलों में से छह की हालत गंभीर है और बाकी की हालत मध्यम है।

पुलिस के मुताबिक, सुपा देउराली मंदिर के दर्शन के लिए सुनवाल से आई बस दर्शन के बाद वापस लौट रही थी तभी यह हादसा हुआ। ब्रेक फेल होने के बाद बस अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल से टकरा गई। मोटरसाइकिल से टकराने के बाद बस सड़क के किनारे बनी दीवार से जा टकराई। पुलिस इंस्पेक्टर लामिछाने ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को थड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सामान्य उपचार देने के बाद आगे के इलाज के लिए भैरहवा मेडिकल कॉलेज, भैरहवा भेजा गया है। जिला पुलिस ने बताया कि घटना की आगे की जांच जारी है।

Spread the love