मनन विद्या व मनरखन महतो बीएड कॉलेज में रंगोली प्रतियोगिता से चमके छात्र,सजी दीपावली की महफिल

360° Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

मेसरा (रांची): राजधानी रांची के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक मनन विद्या एवं मनरखन महतो बीएड कॉलेज में दीपावली के पावन पर्व पर रंगों की अनूठी महफिल सजी,जहाँ भव्य अंतर-हाउस रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और छात्र-शिक्षकों व बच्चों ने अपनी सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज की प्रतियोगिता में विवेकनंद हाउस ने प्रथम,टैगोर हाउस ने द्वितीय तथा गाँधी हाउस व राधाकृष्ण हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल की प्रतियोगिता में वीनस हाउस पहले,मरकरी हाउस दूसरे,जुपिटर हाउस तीसरे और मीर्स हाउस चौथे स्थान पर रहे। ​इस अवसर पर अध्यक्ष सह चेयरमैन मनरखन महतो ने सभी को दीपावली की बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखती हैं। कार्यक्रम में उर्मिला देवी,ट्रस्टी वीरेन्द्रनाथ ओहदार,खुश्बू सिंह,कृति काजल,डायरेक्टर मनोज कुमार महतो,बीएड कॉलेज के प्राचार्या डॉ दूघेश्वर महतो,स्कूल की प्राचार्या रेखा नायडू,प्रबंधक मुकेश कुमार,प्रशासिका व एडमिनिस्ट्रेटर मीना कुमारी,पुनम कुमारी,समस्त शिक्षकगण और शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे। दोनों ही परिसरों में आयोजित इस उत्सव के दौरान उत्साह,आनंद और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

Spread the love