दिनदहाड़े तीन फ्लैटों में 25 लाख की संपत्ति की चोरी

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पूर्वी सिंहभूम: गोविंदपुर थाना और टेल्को घोड़ाबांधा क्षेत्र में शुक्रवार को चोरों ने मात्र पांच घंटे के भीतर तीन फ्लैटों का ताला तोड़कर करीब 25 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। तीनों घटनाएं आलोक विहार स्थित संगम टावर और पास के पुष्पा अपार्टमेंट में घटीं। दुर्गा पूजा के बाद पुलिस गश्ती व्यवस्था में ढिलाई का फायदा उठाकर चोरों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने देर रात पीड़ितों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी तरह का सुराग नहीं मिल पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि त्योहारों के बाद पुलिस की लापरवाही से चोरों के हौसले बढ़ गए हैं। नतीजतन शहर में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। इन घटनाओं की जानकारी पीड़ित परिवार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर दी।

वहीं पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Spread the love