Kamesh Thakur
रांची: रांची पुलिस ने एक बार भी से इंसानियत का परिचय दिया। कांटाटोली बस स्टैंड स्थित खादगढ़ टीओपी पुलिस ने आईफोन कंपनी के दो मैकबुक लैपटॉप को यात्री को लौटाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को एक यात्री ने अपना सामान आॅटो में छोड़ दिया था। जिसके बाद खोजबीन के दौरान टीओपी पुलिस ने बरामद किया। इसके बाद रांची के खादगढ़ा टीओपी के प्रभारी दिवाकर कुमार और भीम सिंह ने यात्री को मैकबुक लौटा दिया। इस मौके पर मैकबुक पाकर व्यक्ति ने रांची पुलिस को धन्यवाद दिया।