Eksandeshlive Desk
रांची : झारखंड के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग के अनुसार एक निम्न दबाव का क्षेत्र दक्षिणी बांग्लादेश और आसपास के इलाकों में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में सबसे अधिक बारिश धनबाद जिले के गोविंदपुर में 37.4 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा कुमारडूंगी, महेशपुर, बहरागोड़ा, पुलिया मजगांव और गोविंदपुर सहित कई इलाकों में 10 से 25 मिलीमीटर तक बारिश रिकार्ड की गई।
अगले पांच दिनों तक तापमान में परिवर्तन की संभावना नहीं : गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से काले घने बादल छाए रहे। इसके कारण मौसम में ठंड का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक तापमान में किसी तरह के परिवर्तन की संभावना से इनकार किया है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 35.5 डिग्री और सबसे कम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रांची में अधिकतम तापमान 30 डिग्री, जमशेदपुर में, डालटेनगंज में 32.4, बोकारो में 33.6 डिग्री हमको और चाईबासा में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।