छठ तालाब में डूबने से युवक की मौत, काफी मशक्कत के बाद निकाला गया शव

360° Ek Sandesh Live

By Ashok Anant
चतरा : शहर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब छठ तालाब में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ तालाब के पास जुट गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद युवक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार युवक दोपहर में तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। जिससे उसकी मौत हो गई। शव बाहर आते ही मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Spread the love