Eksandeshlive Desk
लातेहार: उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के द्वारा उग्रवादी हिंसा एवं सामान्य के आश्रितों के अभ्यावेदनों की विस्तार से समीक्षा की गई। समिति द्वारा कुल 10 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गई है इनमें उग्रवादी हिंसा के 01 एवं सामान्य के 09 अभ्यावेदन थे।
सामान्य के अभ्यावेदनों पर विचार विमर्श के बाद समिति द्वारा 09 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गई। तथा उग्रवादी हिंसा से संबंधित 01 मामले पर विचार विमर्श करते हुये समिति ने आवश्यक दस्तावेज के लिये संबंधित कार्यालय को रिमाइंडर भेजने का निर्देश दिया है इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज के साथ में अगला बैठक रखने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद , अपर समाहर्ता रामा रविदास , स्थापना उप समाहर्ता मेरी मड़की , प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा अजय कच्छप , जिला कोषागार पदाधिकारी निहारिका वर्मा , जिला शिक्षा अधीक्षक गौतम कुमार साहू , कार्यपालय अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दीपक महतो उपस्थित थे।
