कैम्ब्रियन कांके रोड में मनाई गई गांधी जयंती

360° Ek Sandesh Live

By Sunil

गांधीजी की विचारधारा हर युग में प्रासंगिक : परमजीत कौर

रांची। कांके रोड स्थित कैंब्रियन स्कूल में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय की निदेशक सह प्राचार्या परमजीत कौर ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मौके पर उन्होंने कहा कि गांधी की सत्य, अहिंसा,स्वच्छता और कौशल विकास की विचारधारा हर काल और हर युग में प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री सादगी और ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। ये दोनों ही महापुरुष हमारे लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि गांधी की कौशल विकास की अवधारणा मौजूदा राष्ट्रीय शिक्षा नीति का अभिन्न हिस्सा और यह नई पीढ़ी को नए स्वरूप में करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। इससे पहले छात्र ऋषभ राज ने ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए भजन’ प्रस्तुत किया। छात्रा आराध्या सिंह और शगुन श्रीवास्तव ने क्रमश: गांधी और शास्त्री के जीवन, विचारधारा तथा संदेशों पर प्रकाश डाला। जूनियर विंग के आदित्य श्रीवास्तव,वंश राठौर, अयांश कुमार और हर्ष रोशन ने गांधी और शास्त्री के परिधानों में उनका संदेश प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन अमन कृष्ण कुमार और भूमिका ने किया।

Spread the love