तिहरे हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा : जिले के पेशरार प्रखंड के केकरांग बरटोली गांव में अंधविश्वास के कारण हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा कर दिया। गत नौ अक्टूबर की रात केकरांग बरटोली गांव निवासी लक्ष्मण नगेशिया, उसकी पत्नी निफनी नगेशिया और पुत्र रामविलास (10) की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस के समक्ष आरोपियों ने कई चौंकाने वाली जानकारियां दीं। पूछताछ के बाद तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एसडीपीओ किस्को वेदांत शंकर के नेतृत्व में बनी एसआइटी ने जांच करते हुए तीन आरोपितों सुखनाथ नगेशिया, बिंदेश्वर नगेशिया और संचरवा नगेशिया को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे मृतका निफनी पर ओझागुनी करने का संदेह करते थे और उसी अंधविश्वास में पूरे परिवार की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर खून से सना कुदाल, पत्थर, कपड़े और बाइक बरामद की है।

Spread the love