Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

पार्टी के एफबी अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें पोस्ट करने पर झामुमाे नेता पर प्राथमिकी दर्ज

Crime
November 4, 2025November 4, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

पश्चिमी सिंहभूम : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के आधिकारिक फेसबुक (एफबी) अकाउंट पर अश्लील तस्वीरें अपलोड करने के मामले में पार्टी से निष्कासित पूर्व जिला संयुक्त सचिव सह ग्रामीण संवेदक संघ के अध्यक्ष सुनील सिरका के खिलाफ सदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इस संबंध में झामुमो के जिला सचिव राहुल आदित्य ने लिखित शिकायत करते हुए बताया कि 31 अक्टूबर की रात सुनील सिरका ने अपने व्यक्तिगत अकाउंट से पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर चार नग्न महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें पोस्ट कीं। यह वही पेज है, जिससे हजारों पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग जुड़े हुए हैं। इस पोस्ट से पार्टी की गरिमा और छवि को गहरी ठेस पहुंची है।

पुलिस ने मामला की पुष्टि की और जांच शुरू करने की बात कही : शिकायत में कहा गया है कि सुनील सिरका को वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण झामुमो संगठन से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया गया था। इसके बावजूद उन्होंने अब पुनः पार्टी की छवि धूमिल करने और जनता में भ्रम फैलाने की नीयत से यह आपत्तिजनक पोस्ट किया है। झामुमो ने इस पूरे प्रकरण को पूर्व नियोजित साजिश करार देते हुए आरोप लगाया है कि इस तरह की हरकत से न केवल संगठन की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है, बल्कि इंटरनेट मीडिया पर पार्टी की साख भी प्रभावित हुई है। मंगलवार को पुलिस ने मामला की पुष्टि की है और जांच शुरू करने की बात कही है।

Spread the love
Tagged FIR against JMM leaderjharkhand newsJMM's FB accountWest Singhbhum Police

Post navigation

ग्लोबल ट्रेवल्स कंपनी ने लालच देकर ठगे करोड़ों रुपये, गुस्साए लोगों ने ऑफिस में की तोड़फोड़
नेपाल हिमस्खलन में लापता 15 पर्वतारोहियों में से पांच बचाए गए, सात अब भी लापता

इसे न चूकें

ओरमांझी में सीलबंद शराब फैक्टरी से करोड़ों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी

August 19, 2026August 19, 2026Ek Sandesh Live

धोखाधड़ी करने वाले डाकपाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

August 20, 2025August 20, 2025Ek Sandesh Live

वाहन जांच के दौरान सवारी बस से एक यात्री के पास 6 लाख बरामद

October 16, 2024Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • रांची महत्वाकांक्षी भारत की एक सशक्त प्रतीक के रूप में उभरा: होम क्रेडिट इंडिया ग्रेट इंडिया वॉलेट स्टडी 2026
  • वन राइड 2026: स्नो लेपर्ड के लिए राइड करने का अंतिम मौका
  • ओबीसी के लिए जातिगत जनगणना में अलग कॉलम की मांग, कांग्रेस 16 सितंबर को निकालेगी राजभवन मार्च
  • झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष ने दी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
  • छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत बिगड़ी, सदर अस्पताल में भर्ती
  • प्रिंस खान का भाई बंटी खान कोलकाता से गिरफ्तार, वासेपुर में पुलिस परेड के दौरान हमला
  • प्रधानमंत्री 17 सितंबर को करेंगे सेमीकॉन इंडिया का उद्घाटन
  • रक्षा मंत्रालय की वार्षिक रिपोर्ट में दावा- एलएसी पर चीनी सेना की तैनाती में आई कमी
  • नेपाल को राहत: भारत ने 31 दिसंबर तक 18 घंटे बिजली के निर्यात को दी मंज़ूरी
  • यूसीसी पर राजग के घटक दलों में अलग-अलग सुर: श्याम रजक ने कहा-बिहार में यूसीसी लागू नहीं होने देंगे, शुरू से इसके विरोध में हैं हमारे नेता
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.