भूमि अतिक्रमण संघर्ष समिति ने अंचलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा

360° Ek Sandesh Live

लातेहार/ मनिका : भूमि अतिक्रमण संघर्ष समिति , मनिका के सदस्यों ने गुरुवार को अंचल अधिकारी अमन कुमार को एक  ज्ञापन सौंपा है। इस मौके पर उपस्थित समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग के नाम से 20 एकड़ 86 डिसमिल जमीन है इस पर कुछ भूमि माफियाओं के द्वारा अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया है। इस निमित्त ग्रामीण विकास की भूमि का सीमांकन कराने एवं भूमि से अतिक्रमण मुक्त कराने का मांग को लेकर समिति के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है। अंचल अधिकारी अमन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है इस पर जांच करके अग्रेतर  कार्रवाई शीघ्र ही किया जायेगा। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य महेश सिंह , लव कुमार दुबे , भाजपा मंडल अध्यक्ष मनदीप कुमार , झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सिकंदर बड़ा , रजत कुमार , छोटेलाल प्रसाद , मिथिलेश पासवान समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Spread the love