रांची : सामाजिक सरोकार से जुड़ी अंतराष्ट्रीय संस्था राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज सर्कल इंडिया ने चिल्ड्रन्स डे के अवसर पर रांची समारीटन राउंडटेबल 244 एवं लेडीज सर्कल द्वारा निर्मित पारसनाथ पब्लिक स्कूल में लाइब्रेरी ब्लॉक एवं कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन किया गया। इस राउंडटेबल इंडिया का मुख्य उद्देश्य फ्रÞीडम थ्रू एजूकेशन हैं। राउंडटेबल एवं लेडीज सर्कल ने हजाम बस्ती हटिया स्थित पारसनाथ पब्लिक स्कूल रांची एवं खूंटी बारह क्लासरूम एवं दो टोईलेट ब्लॉक का निर्माण करवाया है। इस स्कूल में सैकड़ो छात्र नि:शुल्क अथवा अत्यंत निम्न शुल्क में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। राउंडटेबल इंडिया एवं लेडीज सर्कल इंडिया युवाओं की एक सामाजिक संस्था है जो अंडरप्रिविलेज्ड बच्चों के लिए स्कूल का निर्माण करती है जिसके तहत देशभर में अबतक दस हजार से ज्यादा क्लासरूम का निर्माण संस्था द्वारा किया जा चुका है। वही पैराडाइस संस्था ने सात कम्प्यूटर सिस्टम एवं अन्य उपकरण प्रदान किए। आलोक पोद्दार ने कम्प्यूटर लैब की स्थापना में अहम भूमिका निभायी। मौके पर राउंडटेबल 244 के चेयरमेन आकाश खोसला, लेडीस सर्कल की चेयरपर्सन शिखा खोसला, मनीष जैन, हर्षा जैन, स्कूल की प्रिंसिपल राजू कुमार, अविनाश जैन, पीयूष सरावगी, आदित्य कटारूका, नीतीश जायसवाल, आकाश सेठी, आयुष मोदी, हर्ष मोदी, अविराज अग्रवाल, गगन गिरधर, सुधीर तिवारी, अमित लाल मौजूद रहे एवं कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
