डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुड़ुख विभाग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुड़ुख विभाग द्वारा शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में TRL विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार, शिक्षिका डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. सीता कुमारी सहित विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात TRL विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, डॉ. सुनीता कुमारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षक एवं विद्यार्थी के संबंध तथा शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के प्रति सम्मान बनाए रखने और शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. सीता कुमारी समेत कुड़ुख विभाग के छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम का आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।

Spread the love