360° Ek Sandesh Live Road Accident

पिठोरिया थाना के आरक्षी सुनील उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत

पिठोरिया: पिठोरिया थाना में पदस्थापित आरक्षी सुनील उरांव की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुनील ट्रेनिंग के लिए नेतरहाट गए हुए थे। इसी बीच वे एक महत्वपूर्ण मामले में गवाही देने के लिए रांची कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे अपने घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान खू़ंटी–तोरपा मोड़ के पास उनकी बाइक एक तेज रफ्तार वाहन से टकरा गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Spread the love