By Reporter Mustaffa
मेसरा: विकास इंस्टिट्यूट ऑफ पारामेडिकल मेडिकल साइंस/नर्सिंग नेवरी विकास चौक स्थित संस्थान में शनिवार को फ्रेशर पार्टी एवं क्रिसमस गैदरिंग का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह संस्थान के डायरेक्टर राधा चरण सिंह,प्रेसिडेंट राम लखन मेहता,विकास हॉस्पिटल के निदेशक डॉ शिवप्रसाद सिंह,ट्रस्टी उषा देवी,अनिल सिंह,सत्येन्द्र सिंह,प्राचार्य डा एपी सिंह एवं एसके तिवारी ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित तथा केक काटकर किया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हुई,जहां संस्थान के छात्र-छात्राओं ने अनेकों आकर्षक नृत्य,गीत और प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। रंगारंग कार्यक्रमों ने पूरे परिसर को उत्सवमय माहौल से भर दिया। मुख्य अतिथि सह संस्थान के डायरेक्टर राधा चरण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एक समय था कि क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था। लेकिन ट्रस्ट की दूरदर्शी सोच और प्रयासों से आज इतना बड़ा आधुनिक विकास हॉस्पिटल व नर्सिंग संस्थान स्थापित हो सका है। उन्होंने इसे ईश्वर की कृपा का प्रतीक बताया। फ्रेशर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नर्सिंग का पेशा सेवा,करुणा और समर्पण से जुड़ा हुआ है,जिसे पूरे मनोयोग से निभाना चाहिए। उन्होंने प्रभु यीशु के संदेशों को बताया। कहा कि उनका जन्म मानवता के लिए हुआ था,जिस प्रकार उन्होंने दिन-दुखियों और समाज के कमजोर वर्गों की सेवा की,उसी तरह हमें भी उनके संदेशों को अपनाते हुए मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। प्रेसिडेंट राम लखन मेहता ने सभी फ्रेशर्स को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उपस्थित सभी लोगों को क्रिसमस एवं नववर्ष की अग्रिम बधाई दी। उन्होंने कहा क्रिसमस का पर्व खुशियों,प्रेम और आपसी भाईचारे का त्योहार है,जिसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस दौरान मिस फ्रेशर्स ओसीन दंहगा व उर्मिला कुमारी एवं मिस्टर फ्रेशर्स मुकेश मेहता को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मोहम्मद इरशाद,नाजिश अंसारी,अनूपा खलखो,अनुपमा सुरीन,श्रेया कुमारी,शालिनी कुमारी,चंदना कुमारी,प्रियंका कुमारी,बेबी कुमारी,पूजा कुमारी,असलम जावेद,अमित कुमार,मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
