कांग्रेस ने मनाई मनमोहन सिंह कि पुण्यतिथि

Ek Sandesh Live Politics

Sunil

साहिबगंज: बंगाली टोला स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व शुक्रवार को प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह कि पुण्यतिथि मनाई गई।जिला अध्यक्ष बरकत खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डा. मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी साथ ही 2 मिनट का मौन धारण कर प्रार्थना की गई।
इस कार्यक्रम के पश्चात जिला अध्यक्ष बरकत खान ने 28 दिसंबर को होने वाले कांग्रेस स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा की। साथ स्थापना दिवस के मौके पर हर घर पर कांग्रेस का झंडा लगाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच कांग्रेस का झंडा वितरण किया एवं जरूरी दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में बासुकीनाथ यादव, मोहम्मद कलीमुद्दीन, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा, सरफराज आलम, सतीश पासवान, अली कुरैशी, विनोद कुमार मंडल एवं दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love