Reporting by Mukesh kumar
चंदवा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर चंदवा एंबीशन कंप्यूटर, बाल सृष्टि एवं विवेकानंद संस्थान राजेश चंद्र पांडे जी एवं निर्मल भारती के अगवाई में संयुक्त रूप से एक भव्य सद्भावना यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत सुभाष चौक से हुई, जो हाई स्कूल स्टेडियम तक पहुंची।इस यात्रा में सैकड़ों छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागी तिरंगा थामे राष्ट्रभक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, सद्भावना एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करना था। संस्थानों के पदाधिकारियों ने बताया कि यह आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए किया गया है।रास्ते भर लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। हाई स्कूल स्टेडियम पहुंचने पर कार्यक्रम समाप्त हुआ, जहां राष्ट्रगान गाया गया। आयोजकों ने आगामी गणतंत्र दिवस पर भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की तथा इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
