रांची में गोली लगने से महिला की मौत, पति पर हत्या का आरोप

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : राजधानी रांची में गोली लगने से एक महिला की मौत होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। यह घटना डोरंडा थाना क्षेत्र के मनिटोला इलाके की बताई जा रही है। दिल दहलाने वाली इस वारदात के बाद इलाके में तहलका मच गया। आसपास के लोग मौके जुट गए। डोरंडा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई। पुलिस के कई आलाधिकारी भी मौका-ए-वारदात पर मौजूद हैं। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो महिला बेजान ​बिस्तर पर पड़ी हुई थी और उसके सिर में गोली थी। इसेि साथ ही उसके बायें हाथ में पिस्टल फंसा हुआ था। महिला की पहचान तरन्नुम परवीन के तौर पर की गई। मृतका का आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।

पति-पत्नी के बीच कई दिनों से चल रहा था विवाद : आसपास से मौके पर जुटे लोगों के अनुसार, पति और पत्नी के बीच बीते कुछ दिनों से लगातार तनाव और झगड़ा चल रहा था। शनिवार को यह कलह अचानक उग्र हो गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पति ने आपा खो दिया। घरेलू झगड़े के दौरान आरोपी पति ने कथित तौर पर हथियार निकाला और अपनी पत्नी पर गोली चला दी। गोली लगते ही महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घर के अंदर हुई इस फायरिंग से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है।

Spread the love