अमन-ओ-अमान का पैगाम लेकर आता है माहे रमजान

360° Ek Sandesh Live

अपील: सादगी और भाईचारे के साथ इबादत करने का आह्वान : मुंतज़िर अहमद रजा

News by Mustaffa

मेसरा(रांची) : बरकतों और रहमतों का मुकद्दस महीना ‘माहे रमजान’ इस वर्ष 19 फरवरी से शुरू हो रहा है। चाँद के दीदार के साथ ही फिजाओं में इबादत की खुशबू घुलने लगी। इस पाक मौके पर ओरमांझी के पूर्व उप प्रमुख सह ऑल झारखंड एकता मंच के सचिव मुंतज़िर अहमद रजा ने क्षेत्रवासियों को मुबारकबाद देते हुए आपसी सौहार्द और सेवा का संदेश दिया है। मुंतज़िर अहमद रजा ने कहा कि 19 फरवरी से शुरू हो रहे इस महीने में रोजेदार खुदा की इबादत में मशगूल रहेंगे। उन्होंने इस महीने की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि रमजान का महीना हमें अनुशासन और इंसानियत का पाठ पढ़ाता है। यह वक्त है अपनी बुराइयों को छोड़कर नेकी की राह पर चलने का। 19 फरवरी की पहली सहरी के साथ ही हम सभी को मुल्क में अमन-चैन और भाईचारे की दुआ करनी चाहिए।
“जरूरतमंदों की सेवा ही असली इबादत” पूर्व उप प्रमुख सह ऑल झारखंड एकता मंच के सचिव ने अपील की है कि सादगी और भाईचारे के साथ इबादत की जाए। रमजान के दौरान इफ्तार और जकात के जरिए गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद की जाए। उन्होंने कहा कि साझा संस्कृति और एकता ही हमारे क्षेत्र की असली पहचान है,जिसे इस पवित्र महीने में और मजबूती मिलेगी।

Spread the love