झारखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए 21 को थमेगा प्रचार का शोर, 22 से घर-घर जाकर संपर्क साधेंगे प्रत्याशी

Election

Eksandeshlive desk

रांची : राज्य भर में नगर निकाय चुनाव के प्रचार का शोर शनिवार की शाम 5 बजे के बाद थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी रविवार से मतदाताओं से व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर संपर्क साधेंगे और वोट देने की अपील करेंगे। राज्य के 48 नगरीय निकायों में होने वाले चुनाव के तहत 23 फरवरी (सोमवार) की सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। वहीं, वोटों की गिनती 27 फरवरी को होगी और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि झारखंड में आखिरी बार निकाय चुनाव 2018 में कराए गए थे। राज्य में ओबीसी आरक्षण और ट्रिपल टेस्ट जैसे कानूनी पेचीदगियों के कारण अब तक निकाय चुनाव टलता आ रहा था। झारखंड उच्च न्यायालय की कड़ी फटकार और हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार ने चुनाव कराने का निर्णय लिया है। वर्तमान में सभी निकायों में आदर्श आचार संहिता लागू है और जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Spread the love