आपसी सौहार्द से मनाएं त्योहार,हुड़दंग और जबरन रंग डालने से बचें: राधाचरण सिंह

Ek Sandesh Live

News by Mustaffa

मेसरा : आगामी त्योहारों होली,रामनवमी और पवित्र माह रमजान को लेकर,बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी विकास चौक पर स्थित विकास हॉस्पिटल सह विकास ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन राधाचरण सिंह ने क्षेत्रवासियों को अग्रिम बधाई दी है। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक एकता और शांति बनाए रखने के लिए एक विशेष मार्मिक अपील भी जारी की है। चेयरमैन राधाचरण सिंह ने विशेष रूप से युवाओं से आग्रह किया है कि मर्यादा में रहकर होली जैसे उमंग भरे त्योहार को शालीनता के साथ मनाएं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शराब पीकर सड़कों पर हुड़दंग मचाने से न केवल अपनी जान जोखिम में पड़ती है,बल्कि समाज की शांति भी भंग होती है। किसी भी व्यक्ति को उसकी इच्छा के विरुद्ध रंग,अबीर या गुलाल न लगाएं। पिचकारी का प्रयोग भी सावधानी से करें ताकि किसी को परेशानी न हो। त्योहार दिल जोड़ने के लिए होते हैं,तोड़ने के लिए नहीं। हम सभी को एक-दूसरे की भावनाओं और आस्था का सम्मान करते हुए गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना संयम और इबादत का संदेश देता है,वहीं होली और रामनवमी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र के लोग इन पर्वों पर आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करेंगे और प्रशासन का सहयोग करेंगे।

Spread the love