मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम, प्रशासनिक पहल पर जाम हटा
अशोक अनन्त
हंंटरगंंज/चतरा: वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के घंघरी देवी मण्डप के पास NH22 गया-डोभी मुख्य मार्ग पर अज्ञात कोयला वाहन ट्रक की चपेट मे आने से बाईक सवार हिरींग निवासी संजय सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई।
मृृतक आई टी आई काॅलेज जोरी(बानसिंह) मे ड्युटी कर वापस घर जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक शुक्रवार को रात्री सुरक्षा प्रहरी ड्यूटी से शनिवार अहले सुबह बाइक से अपने घर लौट रहा था तभी घंघरी देवी मण्डप के समीप पिछे से आ रहे कोयला ट्रक ने इतनी बेरहमी से कुचला कि शव के कई टुकड़े सड़क पर बिखर गए तथा मोटरसाइकिल पुरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि संजय को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी जान चली गई। सड़क पर बिखरे शव के अवशेषों को देखकर हर किसी की रूह कांप गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और सड़क पर बिछी लाश और इंसाफ की मांग ने चतरा-डोभी मुख्य मार्ग की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। और वाहनों की लम्बी लाइन लग गई,घण्टों इस जाम में कई आवश्यक वाहन भी फंसे रहे। मौके पर पहूँचे वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार, बिडिओ निखिल गौरव कमान कच्छप एवं अंचल अधिकारी ने पहूँच कर अज्ञात वाहन को चिन्हित कर कार्रवाई करने तथा मुआवजे का आश्वासन देकर जाम को हटवाया और पुनः आवागमन बहाल हुआ।
