शांति समिति की बैठक में गरमाया रहा महुदी का मुद्दा

360° Ek Sandesh Live Religious States

बडकागांव: बीते रविवार को बड़कागांव थाना परिसर में रामनवमी एवं ईद त्योहार को लेकर शांति समिति की विशेष बैठक रखी गईl  जिसकी अध्यक्षता बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल एवं संचालन पत्रकार नरेश कुमार ने किया। बैठक में बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत सभी गांव से रामनवमी अखाड़े के प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधि शामिल हुए एवं बारी-बारी से सभी ने अपनी बातों को रखा। जिसमें रामनवमी त्योहार एवं ईद त्योहार को शांतिपूर्वक मनाने पर जोर दिया गया। बैठक में महुदी में वर्षों से बंद पड़े रामनवमी जुलूस मार्ग को लेकर सबसे अधिक चर्चा देखने को मिली। जिसमें हिंदू समुदाय के लोगों ने प्रशासन से महुदी में रामनवमी जुलूस निकलवाने की मांग की गई। लोगों ने कहा कि 363 दिन हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय एक ही मार्ग से आना जाना करते हैं कभी कोई भी बात विवाद नहीं होता है। रामनवमी में मात्र 2 दिन के लिए विवाद क्यों होता है। प्रशासन इस पर विशेष ध्यान दें और हल निकाले। दामोदर महतो और अन्य लोगों ने कहा हिंदू मुस्लिम दोनों समुदायों की बैठक प्रशासन के साथ महुदी में हीं रखा जाये और इस वर्ष समाधान निकला जाये। महुदी गांव निवासी सीताराम राणा ने महुदी में रामनवमी जुलूस से संबंधित सिलसिलेवार ढंग से कई जानकारियां प्रशासन को दी एवं जुलूस निकालने की मांग की। बैठक में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने दोनों समुदाय से मिलजुल कर शांतिपूर्वक त्यौहार मनाने अपील की है। कहा किसी प्रकार की कोई शिकायत हो तो तुरंत पुलिस को जानकारी दें आपकी समस्या पर प्रमुखता के साथ कार्रवाई होगी। इंस्पेक्टर ललित कुमार ने कहा सरकार के द्वारा जुलूस को लेकर निर्धारित नियम कानून के आधार पर ही काम करना है, डीजे नहीं बजाना है। भीखन महतो ने प्रशासन से अपील किया कि रामनवमी को लेकर सांड और छपेरवा के बीच व्याप्त गतिरोध को समाप्त करवाने का प्रयास करें अन्यथा विवाद बढ़ने की आशंका है। बैठक में नशाखोरी, बिजली के झूलते तार, सड़क जाम, सार्वजनिक सौचालय और जुलुस मार्ग में अतिकर्मन जैसे मुद्दे भी उठाये गए, जिसपर प्रशासन ने उचित करवाई करने की बात कही हैl बैठक में उपस्थित सभी समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि ने एक स्वर में कहा की ईद, रामनवमी और सरहुल तीनो पर्व लगभग एक हीं साथ आ रहें हैं इसीलिए सभी समुदाय के लोगों को सयम एवं सौहार्द के साथ पर्व मानाने की जरुरत है l उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से बीडीओ जितेंद्र कुमार मंडल, सीओ मनोज कुमार, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, जिप सदस्य सुनीता देवी, इंस्पेक्टर ललित कुमार, थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, एस आई राकेश कुमार, छोटू उरांव, रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष विवेक सोनी, सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, मनोज गुप्ता, डॉक्टर बालेश्वर महतो, भीखन महतो, बिनोद यादव, दीपक दास, सोनू इराकी, पंसस उपेंद्र प्रसाद, रंजीत चौबे, प्रभु राम, कृष्णा राम, संजय कुमार यादव, रामसेवक सोनी, बिंदु दांगी, तकरीमुलाह खान, महेंद्र महतो, चंदन पुरी, विक्रम गुप्ता, अली रजा, सत्यजीत अलंकार, किशोर कुमार, सुरेश महतो के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Spread the love