भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी का टेस्ट रन शुरू

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : भारत में प्रीमियम कारों के अग्रणी निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एच.सी.आई.एल) ने भारत में अपनी आगामी बैटरी इलेक्ट्रिक वैहिकल (बी.ई.वी) एस.यू.वी का टेस्ट रन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही भारत में इस एस.यू.वी के पब्लिक रोड वैरिफिकेशन टेस्टिंग की आधिकारिक शुरुआत हो गई। यह भारतीय ग्राहकों के लिए ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक एस.यू.वी पेश करने की ओर होंडा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सफर का एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर तकाशी नाकाजीमा, प्रेसिडेंट एवं सी.ई.ओ, होंडा कार्स इंडिया ने कहा पूरे भारत में पब्लिक रोड वैरिफिकेशन टेस्टिंग हमारे इलेक्ट्रिफिकेशन के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

भारत में ड्राईविंग और मौसम की परिस्थितियां अलग हैं। इसलिए हमारे इलेक्ट्रिक वाहनों को वास्तविक परिस्थितियों में टेस्ट करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह प्रोग्राम ग्राहकों की जरूरतों पर केंद्रित रहते हुए होंडा की ग्लोबल इंजीनियरिंग की क्षमता को प्रदर्शित करता है क्योंकि हम एक विश्वसनीय, आरामदायक और चलाने में आसान इलेक्ट्रिक एस.यू.वी पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। इस एस.यू.वी की टेस्टिंग भीषण गर्मी और मॉनसून के दौरान भी की जाएगी, तथा विभिन्न तरह के चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में इसकी चार्जिंग परफॉर्मेंस का आकलन भी किया जाएगा, ताकि इसकी दैनिक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके। हमारी यह आगामी एस.यू.वी शहरों और जीवनशैली पर केंद्रित ड्राईविंग के लिए बनाई गई है, जो दैनिक जीवन की विभिन्न जरूरतों को पूरा कर सकती है। यह मॉडल वित्तवर्ष 2026-27 में बाजार में आ जाएगा। पहले इसे भारत और जापान जैसे मुख्य बाजारों में उतारा जाएगा। इस एस.यू.वी का उत्पादन भारत में होगा, जहां से इसे विश्व के अन्य देशों में निर्यात किया जाएगा।

Spread the love