मामूली भूमि विवाद में सगे बड़े भाई ने किया जानलेवा हमला: अस्पताल में ईलाजरत छोटे भाई की मौत

Crime Ek Sandesh Live

अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा):
वशिष्ट नगर थाना के कटैया पंचायत अंतर्गत ग्राम घंघरी उपरटोला में घटित एक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है जहाँ एक ही पिता के संतान दो सगे भाई के बीच मामूली भूमि विवाद में एक की मौत हो गई।
महज दो फीट जमीन के अंतराल में घोरान घोरनें(कचरा फेंकने की जगह) के मामूली विवाद ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। घटना तीन जुलाई की है जब सगे बड़े भाई सुनील यादव (40 वर्ष) ने अपने ही छोटे भाई सुशील यादव (37 वर्ष) पर ईंट और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इलाज के दौरान 15 अगस्त को सदर अस्पताल रांची में सुशील यादव की मौत हो गई। जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा था, तब इस गरीब किसान का शव उसके घर पहुंचा, जिससे पूरे इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया।

अत्यंत दयनीय है परिवार की स्थिति :
मृतक सुशील यादव अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी सरिता देवी और तीन मासूम बेटों—आयुष कुमार (7 वर्ष), यशराज (5 वर्ष) तथा अंशु कुमार (3 वर्ष) को छोड़ गए हैं। सुशील ही अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद जर्जर है। पूरा परिवार एक टूटे-फूटे मिट्टी के मकान में रहने को मजबूर है। सुशील खेती और मजदूरी कर किसी तरह अपनी बूढ़ी मां, पत्नी और बच्चों का पेट पाल रहे थे। उनकी मृत्यु के बाद इस बेसहारा परिवार के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है,मृतक की बेसहारा पत्नि के लिए अंतिम क्रियाक्रम के लिए भी मुश्किल की घड़ी है ऐसी दुखद घड़ी मे मानवता की मिसाल थाना प्रभारी और समाजसेवी आए आगे: थाना प्रभारी अमित कुमार और समाजसेवियों ने मिलकर पीड़ित परिवार को तत्काल नकद 61000₹ आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई, ताकि उनके सामने तात्कालिक राशन और गुजर-बसर का संकट न आए

समाज को झकझोर देने वाली घटना:
महज दो फीट की दूरी के लिए सगे भाई के खून का प्यासा हो जाना, सामाजिक ताने-बाने पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करता है। ग्रामीणों ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है और आरोपी सुनील यादव को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आर्थिक सहयोग करने वालों में मुख्य रूप से शामिल रहे: अमित कुमार (थाना प्रभारी, वशिष्ठ नगर जोरी) नरेश प्रसाद (मुखिया, कटैया पंचायत), अमित कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह, हरिहर यादव, विनोद यादव (पूर्व मुखिया प्रतिनिधि), शिव शंकर यादव, मुसाफिर यादव, उपेंद्र साव, मिश्री नारायण यादव, अरविंद यादव, उपेंद्र यादव, चंदन साव, मोहम्मद यूनुस, अरविंद भारती, मनोज भारती, जट्टू यादव, सत्येंद्र यादव, कविता देवी (पति नंदू यादव), विजय यादव(एस.आई., जोरी थाना) एवं अन्य स्थानीय समाजसेवियों ने सामुहिक रुप से आर्थिक सहायता प्रदान कर समाज मे मानवता का संदेश दिया है।

Spread the love