यूनियन के प्रयास से बीसीसीएल कर्मी के पुत्र को मिला नियुक्ति पत्र

Ek Sandesh Live

RAJU CHAUHAN

धनबाद: बीसीसीएल पुटकी बलिहारी क्षेत्र के अंतर्गत पुटकी कोलियरी में कार्यरत रहे दिवंगत कर्मी अर्जुन कोड़ा के परिजनों का न्याय के लिए जारी संघर्ष आखिरकार रंग लाया। बुधवार, 18 मार्च 2026 को प्रबंधन ने मृतक के पुत्र दीपक कोड़ा को प्रोविजनल नियुक्ति पत्र सौंप दिया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के पश्चात दीपक कोड़ा ने क्षेत्रीय कार्यालय में अपनी सेवा का योगदान (Joining) भी दे दिया है।
घटनाक्रम और आंदोलन की पृष्ठभूमि
ज्ञात हो कि बीसीसीएल कर्मी अर्जुन कोड़ा (Personnel No. 60197202) का निधन बीते 28 जनवरी को ड्यूटी के दौरान कार्यस्थल पर ही हो गया था। इसके बाद परिजनों और श्रमिक संगठनों ने नियोजन की मांग को लेकर संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पीबी एरिया के मुख्य द्वार पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया था। आंदोलन के दौरान प्रबंधन द्वारा चुनाव आचार संहिता का हवाला देते हुए तत्काल नियोजन देने में टाल-मटोल की जा रही थी। प्रबंधन बिना नियोजन पत्र दिए ही शव के अंतिम संस्कार का दबाव बना रहा था, जिससे गतिरोध और बढ़ गया। मृतक के परिजनों ने झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन (JCMU) के बीसीसीएल जोन के नव मनोनीत अध्यक्ष उमाशंकर चौहान को इस मामले के समाधान के निर्देश प्राप्त हुए।
9वें दिन हुआ समझौता
संयुक्त यूनियन के नेतृत्व में चल रहे आंदोलन के 8वें दिन जेसीएमयू (JCMU) ने प्रभावी हस्तक्षेप किया। 9वें दिन प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में समझौता संपन्न हुआ। इसी समझौते के आलोक में आज पुटकी कोलियरी के प्रबंधक द्वारा दीपक कोड़ा को नियुक्ति पत्र संख्या सौंपा गया।
दीपक कोड़ा ने दिया योगदान
नियुक्ति पत्र मिलने के बाद दीपक कोड़ा ने एरिया मैनेजर (HR), पुटकी बलिहारी क्षेत्र को अपना योगदान पत्र (Joining Letter) सौंपते हुए कार्यभार संभाला। उन्होंने अपनी ज्वाइनिंग में स्पष्ट किया कि वे अपने पिता के स्थान पर आश्रित के रूप में सेवा का योगदान दे रहे हैं।

Spread the love