हिन्दू जगेगा तभी देश, समाज व विश्व बढ़ेगा: राजीव कमल

Ek Sandesh Live Politics Religious

नामकुम में आरएसएस ने मनाया विराट हिन्दू सम्मेलन

Mukesh
नामकुम: हिन्दू जागेगा तभी देश व विश्व बढ़ेगा। हिन्दू अगर बटेगा तो देश भी बटेगा। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख राजीव कमल बिट्टू ने कहीं। वे रविवार को आरएसएस के एक सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर नामकुम के जैक मैदान स्थित आरडीएस पब्लिक स्कूल में आयोजित विराट हिन्दू सम्ममेलन में बतौर मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार रखें। उन्होंने उपस्थित स्थानीय लोगों व पूर्व सैनिक से कहा कि देश के सभी लोगों को जाति धर्म को छोड़कर एक साथ एकजुटता के साथ प्रेम व सौहार्द रखने होंगे, इसके लिए सभी प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने स्तर देश व समाज के प्रति जागृत करने की जरूरत है। श्री बिट्टू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति महिना में एक बार एकजुट होकर पूजन कार्यक्रम जरूर करें, और समाज में अपने आस-पास के लोगों को देश, समाज व अपनी संस्कृतिक के प्रति जागरूक करें। मौके पर संघ के सह संघ चालक शशीकांत ने अपने विचारों को रखते हुए अपने देश व समाज के जागरूक रहने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी जागरूक करने की बात कहीं। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज को जातियों के मतभेद मिटाकर एकजुटता से रहने जरूरत है। समाज में समरसता और बंधुत्व की भावना रहने पर जोर दिया। इस मौके पर संघ के स्थानीय नगर प्रचारक मनोज सिंह, कैलाश महतो, सुनील गुप्ता, डा आर के शर्मा, अभिषेक मिश्रा सहित अन्य आयोजकर्ता का अहम भूमिका रही।
इस मौके पर मुख्य रूप राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह, पूर्व जिप सदस्य आरती कुजूर, बिरसा पाहन, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद् के अध्यक्ष सूबेदार नारायण प्रसाद, सूबेदार देवराज पासवान, डीसी वर्मा, वीके सिंह, आरपी सिंह, मातृ शक्ति अध्यक्ष नीरा, सुजाता, सरोज देवी, सविता देवी, अनिता देवी, अजय कुमार सिंह, ललन ठाकुर, कैलाश प्रसाद, कृष्णा कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Spread the love