नेपाल के प्रख्यात ज्योतिषविद् एवं विश्व ज्योतिष महासंघ (एशिया) के उपाध्यक्ष डॉ. पुरुषोतम दुबे ‘वराहमिहिर अवार्ड’ से विभूषित

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

पटना : बिहार की राजधानी पटना के प्रतिष्ठित चाणक्य होटल में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष, वास्तु एवं तंत्र सम्मेलन-2026’ में नेपाल के प्रख्यात ज्योतिषविद् एवं विश्व ज्योतिष महासंघ (एशिया) के उपाध्यक्ष डॉ. पुरुषोतम दुबे को ‘वराहमिहिर अवार्ड’ (गोल्ड मेडल) से विभूषित किया गया है।

ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में पिछले दो दशकों से उनके विशिष्ट वैश्विक योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्वानों को एकजुट करने में निभाई गई नेतृत्वकारी भूमिका के सम्मान में यह उच्च उपाधि प्रदान की गई है। विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मान अर्पण 4 से 6 अप्रैल तक चले इस तीन दिवसीय भव्य महाकुंभ में डा. दुबे को संस्कृत विहार बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा और भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक और प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर भारत और नेपाल के वरिष्ठ विद्वानों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Spread the love