मेयर ने की जलापूर्ति शाखा की समीक्षा बैठक, अवैध कनेक्शनों को शीघ्र हटाने का निर्देश

360° Ek Sandesh Live SOCIETY

Eksandeshlive Desk
रांची: गर्मी में आमजन को पेयजल की समस्या न हो इसको लेकर मेयर रोशनी खलखो ने सोमवार को रांची नगर निगम के जलापूर्ति शाखा, पीएचईडी व जुडको के पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। जिसमें मेयर ने निर्देश दिया कि एचवाईडीटी व मिनी एचवाईडीटी से निजी कार्यों के लिए प्रयोग में लाए जा रहे अवैध कनेक्शनों को शीघ्र हटाया जाए, अन्यथा विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए दंडशुल्क लगाया जाएगा। सभी अवैध जल कनेक्शनों को तत्काल प्रभाव से काटने का निर्देश उन्होंने दिया है। जलापूर्ति को प्रभावित करने के लिए मोटर का अवैध उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए मोटर जब्त करने व राइजिंग पाइपलाइन से लिए गए अवैध कनेक्शनों को तत्काल हटाने का निर्देश मेयर ने दिया है। उन्होंने जिन वार्डों में अब तक पाइपलाइन नहीं बिछी है, वहां जुडको के पदाधिकारी को संबंधित वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर शीघ्र पाइपलाइन बिछाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खराब चापाकलों की पहचान कर उन्हें लाल रंग से चिन्हित करें। बैठक में विभिन्न वार्ड के पार्षदों सहित उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, सहायक नगर आयुक्त, पीएचईडी व जुडको के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love