पांच युवकों ने किया था अगवा, चार संदिग्ध आरोपी हिरासत में
Deepak Mishra
लातेहारः जिला में लातेहार थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात्रि शादी समारोह में एक लड़की आई हुई थी। बताया जाता है कि रात में ही गांव के पांच लड़कों के द्वारा लड़की को अगवा करके जंगल में ले गये और उसके साथ में सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी युवकों ने आधी रात के बाद लड़की को धमकी देकर जंगल में ही छोड़ दिया था
इस घटना के बाद देर रात को जब लड़की वापस अपने रिश्तेदारों के घर पर पहुंची और उसने पूरी घटना की जानकारी दी, सूचना मिलने के बाद में शनिवार को लड़की अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल अलर्ट मोड में आ गई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी आरंभ कर दिया है।
हालांकि जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटना में शामिल चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में ले लिया है हालांकि घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि पुलिस के द्वारा अभी नहीं की गयी है।
इस संबंध में पूछने पर लातेहार थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता और उनके परिजनों के द्वारा प्राप्त हुई है पुलिस मामले में कार्रवाई आरंभ कर दी है। उन्होंने कहा कि पीड़िता को मेडिकल चेकअप के लिये अस्पताल भेजा गया है उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर के कड़ी सजा दी जाये।
