सड़क हादसे में टेंपू चालक की मौत

Ek Sandesh Live Road Accident

अशोक अनन्त
टंडवा(चतरा): थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया मुख्य सड़क पर किशनपुर के समीप शनिवार को हूए सड़क हादसे में टेंपू चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नावाडीह उर्फ तेलियाडीह पंचायत के पनहैया गांव निवासी 57 वर्षीय मथुरा साव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मथुरा साव कुछ लोगों के साथ बोरा में सब्जियां भरकर टेंपू से केरेडारी बाजार जा रहे थे। बताया गया कि वाहन में अधिक सामान लदा था स्टेयरिंग में खराबी थी जिससे स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। जिससे टेंपू अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक मथुरा साव टेंपू के नीचे दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।चिकित्सक डॉ. गीतांजलि के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि शरीर के बाएं हिस्से में गंभीर चोटें आई थीं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया है।

Spread the love