युवती ने लगाई फांसी, 29 अप्रैल को होनी थी सगाई
अशोक अनन्त
हंटरगंज(चतरा): प्रखण्ड क्षेत्र के कोबना गांव मे बेेहद ही दुखद घटना घटित हुई, जहां 24 वर्षीय युवती नेहा ने अपने प्रेमी सोनु तिवारी से विडियो काॅल पर बात करते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बीच दोनों परिवार के आपसी सहमती से दोनों की शादी तय हो चुकी थी तथा इसी साल विवाह होना सुनिश्चित हुआ था जिसे लेकर 29 अप्रैल को सगाई भी होनी थी लेकिन इसी बीच इतना भयावह कदम ने इस पर पुरी तरह विराम लगा दिया।
बताया जा रहा है की सबकुछ मंगेतर सोनू तिवारी के साथ विडिओ काॅल पर लाइव नेहा ने घटना को अंजाम दिया और उसका प्रेमी देखता रहा।
आखिर दोनों के बीच हुई बातचीत में मामला क्या है यह पुरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
इधर मृतका के चाचा धर्मेंद्र पांडेय का आरोप है कि प्रेमी सोनू तिवारी अक्सर दहेज के मांग को लेकर नेहा को मानसिक रूप से परेशान करता था। दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने यह खौफनाक कदम उठाया है, परिजनों के अनुसार, नेहा ने आत्महत्या के दौरान आरोपी को वीडियो कॉल भी किया था, जिसका साक्ष्य उसके लॉक मोबाइल में कैद है। सूत्रों से बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात नेहा अपनी मंगेतर से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। कुछ ही देर में अचानक स्थिति बिगड़ गई और नेहा ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी, मंगेतर ने उसे रोकने की कोशिश की या नही फिलहाल सबकुुछ स्पष्ट नहीं है।
घटना की सूचना पर हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया पुलिस का कहना है कि लिखित आवेदन मिलते ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल चतरा पहुंची जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी ने कहा कि यह मामला उनके पंचायत क्षेत्र कोबना का है। दोनों के बीच विवाह तय हुआ था। इस बीच मोबाइल पर बातचीत के दौरान युवती ने आत्महत्या कर ली। हालांकि इस घटना के बाद शादी की तैयारियां लगभग आधा पूरी हो चुकी थीं, लेकिन 10 दिन पहले ही उसकी मौत ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।नेहा की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीण भी इस घटना से स्तब्ध हैं। पुलिस इस मामले में प्रेम संबंधों और आत्महत्या के उकसावे सहित सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यह घटना सोशल मीडिया के इस आधुनिक दौर में रिस्तों के बातचीत के बाद मोबाइल वार्तालाप बेहद खतरनाक साबित हो सकता है,इसलिए बेहद सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
