अशोक अनन्त
राजपूर(चतरा): थाना क्षेत्र अंतर्गत बकचुंबा गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गांव के निवासी सुनील सोनी ने विषपान कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील सोनी देर रात अपनी पुत्री के तिलक कार्यक्रम से लौटे थे। इसी दौरान उन्होंने जहर खा लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और बाद में उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही राजपूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है, पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है।
