Md WASHIM AHMAD
बालूमाथ: बालूमाथ थाना क्षेत्र से सटे टंडवा प्रखंड के पचड़ा गांव में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान 25 वर्षीय कृष्णा कुमार, पिता टुनटुन साव, निवासी पचड़ा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कृष्णा कुमार किसी काम से अपने गांव पचड़ा से टंडवा गए थे। घर लौटने के दौरान रास्ते में अचानक उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई, जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर घायल युवक पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
