News by Sunil
रांची: सीसीएल एवं अर्पिता महिला मंडल के संयुक्त प्रयास से शुद्ध शीतल पेय जल केंद्र का विधिवत उद्घाटन मंगलवार को किया गया। आज से इस पेजयल में सभी लोगों के लिए शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध रहेगी। भीषण गर्मी के इस दौर में ठंडा पेयजल लोगों के लिए एक बड़ी राहत और सुकून भरी खबर है। कार्यक्रम के दौरान मंडल की अध्यक्षा सहित सभी सदस्यगणों ने महिला कर्मियों, सुरक्षा में तैनात जवानों, ट्रैफिक पुलिस, स्कूली बच्चों, सफाईकर्मियों एवं अन्य हितधारकों तथा सैकड़ों लोगों के बीच ठंडा पेयजल, मिठाई, छाछ एवं शिकंजी का वितरण किया।
उद्घाटन के उपरांत अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह ने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में शुद्ध एवं शीतल पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। अर्पिता महिला मंडल सदैव समाज सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और आगे भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी। इस अवसर पर अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह, उप-अध्यक्षा इंदु मिश्रा, रीता तिवारी एवं मंडल की अन्य सदस्यगण उपस्थित रहीं।
