News by Sunil
रांची: बिड़ला प्रौद्योगिकी संस्थान मेसरा में आयोजित पांच दिनी इनोवेशन, डिजाइन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (आईडीई) बूटकैंप के दूसरे दिन मंगलवार को स्टार्टअप सलाहकार ऋषभ गिल के नेतृत्व में ग्राहक खोज और बाजार प्रासंगिकता पर सत्र हुआ। उन्होंने एआई टूल का उपयोग कर उद्योग की व्यवहार्यता का आकलन करने और स्टार्टअप विचारों की प्रासंगिकता, मांग और बड़ी समस्याओं को हल करने की उनकी क्षमता के आधार पर मूल्यांकन करने में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने ग्राहकों की मुख्य समस्याओं की पहचान करने के लिए साकिची टोयोडा द्वारा विकसित द 5 व्हाइज रूट कॉज एनालिसिस तकनीक पेश की। उन्होंने एपल और गूगल जैसे उदाहरणों का उपयोग कर सटीक बाजार विभाजन के महत्व पर भी जोर दिया।
