बेतला रेंज में विकास कार्यों में अनियमितता का आरोप

360° Ek Sandesh Live

MUKESH KUMAR

छिपादोहर: पलामू व्याघ्र परियोजना के बेतला रेंज में विकास कार्यों में अनियमितता और फर्जी निकासी का मामला सामने आया है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को पत्र भेजकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
शशि भूषण तिवारी ने आरोप लगाया है कि बेतला रेंज में कराए गए कई विकास कार्य या तो अधूरे हैं या धरातल पर हुए ही नहीं, जबकि कागजों में उन्हें पूर्ण दिखाकर लाखों रुपये की निकासी कर ली गई। उन्होंने विभागीय मिलीभगत से सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता नहीं बरती गई और कई कार्य सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में भी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जमीन पर कार्य नजर नहीं आते, लेकिन अभिलेखों में सब कुछ पूरा दिखाया जा रहा है।
शशि भूषण तिवारी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के बाद बेतला रेंज में कराए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं।

Spread the love