By sunil
रांची: पर्यटन विभाग झारखंड सरकार की ओर से संचालित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम), रांची का दीक्षांत समारोह मंगलवार को आयोजित की जाएगी। इसमें तीन वर्षीय बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन पाठ्यक्रम, जो राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एव कैटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन एक स्वायत्त निकाय से संबद्ध है, के बैच 2023-26 के सभी 102 छात्रों विद्यार्थियों डिग्री प्रदान की जाएगी। संस्थान में आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में देश-विदेश के विभिन्न होटलों व सेवा क्षेत्रों में प्लेसमेंट हासिल करने वाले विद्यार्थियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन, कला, संस्कृति, खेल और युवा मंत्री सुदिव्य कुमार और विशिष्ट अतिथियों में पर्यटन सचिव मुकेश कुमार व झारखंड पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक प्रेम रंजन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होंगे। बीएससी एच एंड एचए डिग्री कोर्स के विद्यार्थियों में से शैक्षणिक और समग्र गतिविधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए- स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवॉर्ड, सहपाठ्यचर्या गतिविधि में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए- बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर अवॉर्ड और वर्धमान अहिंसा पुरस्कार सिर्फ शाकाहारी डिग्री विद्यार्थियों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।प्राचार्य डॉ भूपेश कुमार ने बताया कि संस्थान की ओर से आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में देशभर से 17 कंपनियों ने भाग लिया, जिनमें ताज ग्रुप ऑफ होटल्स, द पार्क होटल्स, द ओबेरॉय ग्रुप ऑफ होटल्स, आईटीसी होटल्स लिमिटेड, मेफेयर ग्रुप ऑफ होटल्स, महिंद्रा हॉलीडेज, सरोवर ग्रुप ऑफ होटल्स व रोजियेट होटल्स¸ रामूजी फिल्म सिटी होटल शामिल थे। साथ ही, अन्य सेवा क्षेत्रों में सोडेक्सो, दिल्ली ड्यूटी फ्री, एनकालम हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड, मेट्रो, मैकडॉनल्ड्स, रिलायंस रिटेल, बीकानेरवाला फूड प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों ने शिरकत की।प्लेसमेंट ड्राइव में बीएससी इन एच एंड एचए के 102 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें सभी को शतप्रतिशत प्लेसमेंट के साथ 192 जॉब ऑफर मिले। इनमें 62 विद्यार्थियों को मैनेजमेंट ट्रेनी (प्रबंधकस्तरीय) के लिए चयनित किया गया, जो की आतिथ्य और होटल प्रशासन उद्योग में किसी भी नए छात्र को दिया जाने वाला सर्वोच्च पद है। प्लेस्मेंट ड्राइव में विद्यार्थियों का अधिकतम पैकेज वार्षिक 8 लाख रुपये से अधिक रहा।
