AMIT RANJAN
सिमडेगा/कुरडेग: आगामी जनगणना 2027 कार्यों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निमित्त आज कुरडेग प्रखंड सभागार में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी नैमन कुजूर ने की, जिसमें क्षेत्र के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। सर्व प्रथम प्रखंड विकास पदाधिकारी नैमन कुजूर एवं अंचलाधिकारी किरण डांग के द्वारा विधिवत दीप प्रज्वलित कर जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षकों ने जनगणना की डिजिटल और मैनुअल प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कर्मियों को बताया गया कि किस प्रकार मोबाइल ऐप और डेटा फॉर्म के माध्यम से सटीक आंकड़े एकत्रित करने हैं।
प्रशिक्षण में मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया मकानों का सुचीकरण: घर-घर जाकर मकान नंबर और परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज करना।डिजिटल एंट्री ऐप के माध्यम से डेटा अपलोड करने की तकनीक।आंकड़ों की शुद्धता और गोपनीयता बनाए रखने के निर्देश।संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा, “जनगणना राष्ट्र के विकास की नींव है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी कर्मी निष्ठापूर्वक अपने आवंटित क्षेत्रों में जाकर डेटा संग्रह करें।”
इस अवसर पर चार्ज अधिकारी सहित प्रखंड के कई कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्थानीय शिक्षक एवं पंचायत सेवक उपस्थित थे। प्रशिक्षण के अंत में कर्मियों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।इस मौके पर कल्याण पदाधिकारी रजत लोहरा,प्रशिक्षक अखिलेश साय,जोस फेडरिक खलखो,लखन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
