हजारीबाग में पत्रकारों पर हमला लोकतंत्र पर कुठाराघात: दीपक पुरी

Crime Ek Sandesh Live Politics

AMIT RANJAN

हजारीबाग: हजारीबाग में पत्रकारों पर हुए हमले की घटना को भारतीय जनता पार्टी ने लोकतंत्र पर गंभीर हमला बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह घटना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा प्रहार है। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर इस प्रकार का हमला समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक संकेत है।
जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने अपने बयान में कहा कि हजारीबाग की घटना लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि पत्रकार निष्पक्षता के साथ समाज के सामने सच्चाई लाने का कार्य करते हैं, ऐसे में उन पर हमला करना लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि कानून का राज स्थापित रह सके।

जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और उन पर हमला पूरे समाज पर हमला माना जाना चाहिए। उन्होंने इस घटना को बेहद निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि अपराधियों के मन से कानून का भय समाप्त हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोर दंड दिया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जन आंदोलन करने को बाध्य होगी। साथ ही उन्होंने सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस एवं प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

Spread the love