News by Nutan
लोहरदगा : मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना जियाउल हक अशरफी ने पांच राज्यों के चुनावी परिणामों पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि असम में भाजपा की हैट्रिक जीत, पुडुचेरी में दोबारा सरकार और पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक सफलता यह दर्शाती है कि जनता का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने इसे एक “लंबी इबारत” बताते हुए कहा कि यह सफलता वर्षों के संगठनात्मक परिश्रम और विचारधारा की मजबूती का परिणाम है।
मौलाना अशरफी ने कहा कि सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लेकर भारतीय जनसंघ, जनता पार्टी और आज की भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा में अनेक राष्ट्रसेवियों ने जो सपना देखा था, वह आज साकार होता नजर आ रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। साथ ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित पूरी टीम के प्रयासों को भी उन्होंने इस सफलता का मुख्य आधार बताया। मौलाना अशरफी ने विश्वास जताया कि “सबका साथ, सबका विकास” की नीति के तहत देश में विकास की गति और तेज होगी, और सभी वर्गों को समान अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि चाहे पश्चिम बंगाल हो, असम या पुडुचेरी भाजपा अपने दम पर सरकार बनाने जा रही है।अंत में उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और पूरे पार्टी परिवार को इस “ऐतिहासिक जीत” पर दिल की गहराइयों से बधाई और शुभकामनाएं दीं, और उम्मीद जताई कि यह विजय देश को विकास और एकता के नए मुकाम तक ले जाएगी।
