संत जेवियर्स कॉलेज में छात्रों को मिला मानसिक रोग की जानकारी

360° Ek Sandesh Live


रांची : संत जेवियर्स कॉलेज रांची के शिक्षा विभाग, महिला प्रकोष्ठ एवं आईक्यूएसी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के द्वारा छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोवैज्ञानिक कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।कार्यक्रम की शुरुआत महिला प्रकोष्ठ की समन्वयक डॉ. अनुपमा भार्गव के स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, एसजे ने छात्रों को मानसिक तनाव को दूर करने के प्रभावी उपायों के बारे में बताया और उन्हें सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।मुख्य वक्ता डॉ. मसरूर जहां ने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के विभिन्न संकेतों तथा उनसे निपटने के व्यावहारिक तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।विभागाध्यक्ष डॉ. (फादर) फ्लोरेंस पूर्ति, एसजे ने बी.एड. प्रशिक्षुओं को अपने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग एवं संवेदनशील रहने की सलाह दी।

Spread the love