By Sunil
रांची: संत जेवियर्स कॉलेज आईक्यूएसी और जूलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को महत्वपूर्ण शैक्षणिक संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कॉलेज के फादर सी. डी. ब्रुवर आॅडिटोरियम’ में आयोजित हुआ। मौके पर बीआईटी मेसरा के प्रोफेसर डॉ. सुकल्याण चक्रवर्ती ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति की बारीकियों और इसके महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला। वही प्रोफेसर डॉ. तनुश्री भट्टाचार्य ने विस्तार से बताया कि बी.आई.टी. मेसरा से पर्यावरण विज्ञान में एम.एससी. करना स्नातक के बाद छात्रों के करियर के लिए कैसे एक मजबूत आधार बन सकता है। यह सत्र विशेष रूप से सेमेस्टर 6 और सेमेस्टर 8 के विज्ञान के छात्रों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा। सत्र के अंत में एक प्रश्न-उत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने छात्रों की जिज्ञासाओं और करियर संबंधी सवालों के उत्तर अत्यंत धैर्य के साथ दिए। इस अवसर पर कॉलेज के रजिस्ट्रार फादर प्रभात के. सोरेंग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमित कुमार रॉय समेत विभिन्न विभागों के प्राध्यापक व काफी संख्या में मौजूद थे।
