मौत का तांडव,मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा

360° Ek Sandesh Live

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
By अशोक अनन्त
जोरी चतरा: प्रखण्ड क्षेत्र में लगातार मौत का तांडव जारी है,अनियंत्रित रफ्तार ने ना जानें कितनी जानें लील ली है।शुक्रवार की अहले सुबह वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के समीप एक माँ पर रफ्तार का कहर बरपा,
मॉर्निंग वॉक पर निकली एक 50 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है,जोरी निवासी प्रेम साव की माता अंजू देवी सड़क किनारे टहल रही थीं। इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक उन्हें रौंदते हुए तेजी से फरार हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने गया-चतरा मुख्य पथ को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। आक्रोशित ग्रामीण मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और फरार ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि केवल सांत्वना देने आते हैं, सड़क सुरक्षा की समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाते। मौके पर पहुँची पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की पहल उचित मुआवजा और कार्रवाई के आश्वासन के बाद किसी प्रकार जाम को हटवाया गया।क्षेत्र में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से लोग डरे सहमें हैं लेकिन गति नियंत्रण, नो एंट्री, स्पीड ब्रेकर जैसे रोकथाम पर प्रशासन का कोई ठोस पहल नहीं हो पाया है,नो एंट्री में भी भारी माल वाहनों का प्रवेश जारी है लोगों ने इस पर लगाम लगाने की मांग की है।

Spread the love