मोबाइल फोन टावर पर चढ़ी युवती

Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

नोएडा: शादी का झांसा देकर शारिरिक शोषण की खबरे लगातार सामने आती रही हैं। प्रेमी की बेवफाई से आहत एक युवती शनिवार दोपहर सेक्टर 62 स्थित मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने बहुत मुश्किल से समझा -बूझाकर उसे नीचे उतारा।

नोएडा के थाना सेक्टर 58 स्थित मामूरा गांव में रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती आज सुबह सेक्टर 62 स्थित एक मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गई। वह आत्महत्या की धमकी दे रही थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उससे बातचीत की तो युवती ने बताया कि दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने उसे प्रेम में धोखा दिया है। शादी का झांसा देकर उसके साथ युवक ने उसका शारिरिक शोषण किया। अब वह शादी शादी करने से मुकर रहा है। पुलिस टिम ने काफी देर तक युवती को समझा-बूझाकर नीचे उतारा।

Spread the love