अवैध तेल भंडारण पर सख्ती: बोतल-ड्रम में पेट्रोल देने पर कार्रवाई

Ek Sandesh Live

AMIT RANJAN

सिमडेगा: संभावित पेट्रोल-डीजल संकट की आशंका को देखते हुए सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने शनिवार को शहर के पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। इस दौरान बोतल, ड्रम व अन्य बर्तनों में पेट्रोल नहीं देने का निर्देश दिया गया।

थाना प्रभारी ने कहा कि अवैध भंडारण या खुले में पेट्रोल बिक्री पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से जरूरत के अनुसार ही ईंधन उपयोग करने की अपील की।

Spread the love