AMIT RANJAN
कोलेबिरा/सिमडेगा: कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लरबा गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 16 वर्षीय किशोर की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान समस्तीपुर निवासी राजन कुमार बताई जा रही हैं, जो पिछले कुछ समय से इलाके में रहकर मधुमक्खी पालन के कार्य में लगा हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे राजन कुमार कुएं से पानी भरने गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे कुएं से बाहर निकालकर तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई।
