AMIT RANJAN
कोलेबिरा/सिमडेगा: सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाटोली गांव में शनिवार अहले सुबह प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार एक युवती को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कोलेबिरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवती की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव एवं दहशत का माहौल बना हुआ है।
