पीवीयूएनएल में अम्ल रिसाव से निपटने के लिए हुआ मॉक ड्रिल

Business

सीआईएसएफ, एनडीआरएफ एवं प्रबंधन के संयुक्त प्रयास से आपदा प्रबंधन का किया गया अभ्यास

Eksandeshlive Desk

रामगढ़ : पीवीयूएनएल में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के निर्देशन में आपदा एवं किसी भी शत्रुतापूर्ण परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु कर्मचारियों, सीआईएसएफ एवं प्रबंधन को सजग एवं प्रशिक्षित रखने के उद्देश्य से अम्ल रिसाव (एसिड लीकेज) पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस क्रम में सीआईएसएफ एवं एनडीआरएफ टीम की सहभागिता से मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। मॉक ड्रिल का आयोजन डीएम प्लांट स्थित अम्ल भंडारण टैंक क्षेत्र में किया गया, जहां अम्ल रिसाव की काल्पनिक आपात स्थिति उत्पन्न कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान सीआईएसएफ एवं एनडीआरएफ के बीच उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला, वहीं प्रबंधन का सहयोग भी सराहनीय रहा। चिकित्सालय एवं एम्बुलेंस दल पूरी तत्परता के साथ सक्रिय रहे। सुरक्षा अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना) एवं महाप्रबंधक (परियोजना) भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल के साथ मानव संसाधन विभागाध्यक्ष नियंत्रण कक्ष में उपस्थित रहकर संपूर्ण गतिविधियों की सतत निगरानी करते रहे। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य अम्ल रिसाव जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित, समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना तथा विभिन्न एजेंसियों के मध्य बेहतर तालमेल स्थापित करना था।

Spread the love