Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

साइबर अपराधियों ने बनाया डीसी देवघर का फर्जी अकाउंट, लोगों से बचने की अपील

Crime
May 26, 2026May 26, 2026Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

देवघर : साइबर अपराधियों ने डीसी सौरभ कुमार भुवानिया का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंंट बनाया है। इसे लेकर उपायुक्त ने मंगलवार को सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर लोगों से अपील करते हुए प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वर्तमान समय में साइबर अपराध के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऐसे में डीसी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के नाम से बनाए गए किसी भी फर्जी फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट से आने वाले मैसेज, लिंक या फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधान रहें।

उपायुक्त ने कहा कि ऐसे संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी प्रकार की व्यक्तिगत या बैंकिंग जानकारी साझा करें। साइबर अपराधी लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर सेल को तुरंत दें सूचना। यदि आपके पास ऐसा कोई संदिग्ध संदेश, लिंक या अनुरोध आता है, तो इसकी सूचना तुरंत देवघर साइबर थाना या अपने निकटतम पुलिस स्टेशन को दें। इसके अलावा नागरिक भारत सरकार के राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। किसी भी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें, ताकि साइबर सेल की ओर से त्वरित कार्रवाई की जा सके। आपकी सतर्कता ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। सजग रहें, सुरक्षित रहें और जिला प्रशासन का सहयोग करें।

Spread the love
Tagged CybercriminalsFake Account of DC Deogharjharkhand news

Post navigation

शादी टूटने के सदमे में नफीस ने की खुदकुशी,सुसाइड नोट मिलने की चर्चा से बढ़ा सस्पेंस
राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान फ्लोरेंस कॉलेज की स्मृति कुमारी ने

इसे न चूकें

 मोटर साईकिल चोर गिरोह सक्रिय, नहीं रुक रही है चोरी

October 7, 2024October 7, 2024Ek Sandesh Live

कुएं से एक व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

June 4, 2025June 4, 2025Ek Sandesh Live

धालभूमगढ़ थाना प्रभारी पवन कुमार निलंबित, सहकर्मी महिला आरक्षी से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप सही पाए गए

November 4, 2025November 4, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी : भाजपा सांसद अनंत महाराज से शुभेंदु सरकार ने वापस लिया बंग विभूषण
  • जेपीएससी छात्र-अभ्यर्थियों की मुख्यमंत्री आवास घेराव की अफवाहें गलत : कुणाल
  • गलत एडमिशन के आरोप पर डेंटल कॉलेज का ईसी रद्द करना अनुचित : उच्च न्यायालय
  • बीआईटी मेसरा में छात्र को लाठी-रॉड से पीटा,गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती: 5 बीटेक छात्रों पर प्राथमिकी
  • मूसलाधार बारिश से सारंडा में बोकना पुल डूबा, कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
  • मनरखन महतो बीएड कॉलेज में एमएड,बीएड व डीएलएड प्रशिक्षुओं को दी गई भावभीनी विदाई
  • सड़क किनारे लगे विज्ञापन बोर्डों पर उच्च न्यायालय सख्त, 12 फीट से कम ऊंचाई वाले होर्डिंग हटाने का निर्देश
  • बीआईटी मेसरा में पार्किंग को लेकर दो पक्षों में खूनी झड़प,दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज
  • डूरंड कप : जमशेदपुर एफसी ने इंडियन एयर फोर्स को 6-0 से हराया
  • बंद मकान का ताला तोड़ 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.